20 Apr 2024, 05:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाएगा संयुक्त अरब अमीरात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 11:50AM | Updated Date: Feb 17 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगल ग्रह पर जीने लायक माहौल तैयार करने और मानवीय बस्ती बसाने की महात्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने दुबई में इस सप्ताह मार्स 2117 प्रॉजेक्ट की घोषणा की, जिसके लिए 100 साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 
उन्होंने बताया, 'मंगल पर उतरना मानवों के लिए दीर्घकालीन सपना रहा है। हमारा लक्ष्य है कि यूएई अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करते हुए इस सपने को सच कर दिखाए। नई परियोजना एक बीज है जिसे हमने आज रोपा है और हमें उम्मीद है कि आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा।'
 
इस महात्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा दुबई के 5वें वर्ल्ड गवर्मेंट समिट में किया गया। इसके तहत सार्वजिनक और निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण हस्तियों और वैश्विक विचारकों को एक मंच पर लाया जाता है। कार्यक्रम में शेख ने कहा, '2117 मार्स एक दीर्घकालिक परियोजना है, जो पहले हमारी शिक्षा, विश्वविद्यालयों और शोध संस्थान के विकास में मदद करेगा, जिससे युवा पीढ़ी वैज्ञानिक शोध के हर क्षेत्र में सशक्त बनेंगे।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »