29 Mar 2024, 04:18:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मरीज के पेट से निकला 130 पाउंड का ट्यूमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 10:13AM | Updated Date: Feb 8 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड मेमोरियल अस्पताल में डॉक्टर ने एक मरीज के शरीर से 130 पाउंड का ट्यूमर बाहर निकालना है। 57 साल के रोजर लोगन अब स्वस्थ हैं। 31 जनवरी को हुए इस आॅपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें हफ्तेभर बेड रेस्ट की सलाह दी है।
 
रोजर के पेट के नीचे वाले हिस्से में ये ट्यूमर काफी बढ़ गया था और आॅपरेशन करना काफी रिस्की था। इस बात की जानकारी डॉक्टर ने रोजर को पहले ही दे दी थी।  इतना ही नहीं उनके जिंदा रहने की केवल 50 प्रतिशत ही संभावना थी। खैर अब आॅपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है।
 
1 हफ्ते रेस्ट के बाद रोजर अपने घर गुलफोर्ट मिसिसिप्पी लौट जाएंगे। आॅपरेशन से पहले रोजर हिल भी नहीं पाते थे। वो अपने घर के एक कमरे ज्यादा तर समय झुकर ही बिताते थे।
 
अब लंबे समय बाद उन्होंने अपने दोनों पैरों को एक साथ मिलाया। रोजर अब खुश हैं अब अपनी आॅपरेशन के बाद उन्हें एक नई जिंदगी मिली है। उनका कहना है कि अब नए सिरे से वो जिंदगी की शुरुआत करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »