25 Apr 2024, 23:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

होम वर्क न करने पर छात्राओं की उतरवाई स्कर्ट, खींची फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 12:32AM | Updated Date: Feb 7 2017 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। होम वर्क पूरा न करने की सजा इतनी शर्मनाक हो सकती है, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विद्युत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं के साथ शर्मनाक व्यवहार किया गया। होमवर्क पूरा न करने पर स्कूल की छह छात्राओं को पहले दिन मुर्गा बनाया गया।
 
इतना ही नहीं दूसरे दिन उन सभी छात्राओं को भरी क्लास के सामने स्कर्ट उतरवाकर घुमाया गया। इतने से भी सजा पूरी नहीं हुई। पीड़ित छात्राओं की उसी स्थिति में फोटो भी खींची गई। 
 
छात्राओं ने अपने साथ हुई इस घटिया हरकत की जानकारी अपने मां-बाप को दी। जिसके बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा। 4 फरवरी को घटना की शिकायत डीएम से की गई। 
 
इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मीना को बर्खास्त कर दिया है, साथ ही घटना की जांच के आदेश दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »