26 Apr 2024, 02:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दो जेल अफसरों की 22 कप चाय में हो गई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 9:02PM | Updated Date: Feb 5 2017 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। जेल अफसरों की ये शादी बेहद अलग तरीके से हुई। दूल्हा, गोपालगंज के जेल अधीक्षक हैं जबकि दुल्हन शेखपुरा जेल सुप्रिटेंडेंट हैं। दोनों ने इंटरकास्ट मैरिज की है। बेहद सादगी भरे अंदाज में शनिवार को ये जोड़ा मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर पहुंचा और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर ब्याह रचा लिया।

इस मौके पर दोनों के घरवालों के अलावा चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे। कुल 21 लोगों को चाय पिलाकर ही ये शादी पूरी हो गई।

दोनों अफसरों ने सरकार की तरफ से इंटरकास्ट मैरिज के लिए मिलने वाले पैसे को ऐसे गरीब जोड़ों को बांटने का फैसला किया जो इंटरकास्ट मैरिज करना चाहते हैं। इस शादी की खासियत ये भी रही कि रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लगने वाले 400 रुपये का शुल्क का भुगतान दोनों ने कैशलेस तरीके से किया।

बता दें कि संदीप और ज्ञानीता ने बिहार प्रशासनिक सेवा का इम्तिहान पास करने के बाद एक साथ ट्रेनिंग हासिल की थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई।

संदीप के मुताबिक वो हमेशा साधारण तरीके से शादी करना चाहते थे ओर ज्ञानीता भी बचपन से ऐसी शादी की पक्षधर थीं, जिसमें दहेज का नाम भी ना लिया जाए। आखिरकार इस जोड़े का ख्वाब पूरा हुआ ओर दोनों एक दूसरे के हो गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »