19 Apr 2024, 13:06:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

केले में विदेशी मुद्रा छुपाकर ले जा रहे दो यात्री गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 7:41PM | Updated Date: Feb 1 2017 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोझीकोड। केरल में दो ऐसे यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है जो विदेशी मुद्रा को केलों के अंदर छुपाकर ले जा रहे थे। एएनआई की खबर के मुताबिक इन दोनों यात्रियों से करीब 45.69 लाख रुपये की कीमत के सऊदी रियाल बरामद किए गए।

दरअसल गैरकानूनी ढंग से विदेशी मुद्रा को ले जाने वाले आरोपियों को डॉयरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने धर-दबोचा। डीआरआई के अधिकारियों ने जांच के दौरान केलों के अंदर रियाल की नकदी को पाया। 

इस पूरी रकम को जब्त करने के साथ-साथ दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी भारी रकम ले जाने में उनका कोई गिरोह तो साथ नहीं दे रहा था। हालांकि, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभी तक गुप्त रखी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »