26 Apr 2024, 03:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ये हैं इतिहास के 10 सबसे दौलतमंद लोग, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 11:37AM | Updated Date: Jan 23 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 10
    10. चंगेज खान (Changez khan, Mongolia) समय: 1162-1227, देश: मंगोलिया, संपत्ति: अकूत भूमि चंगेज खां इतिहास में सबसे विशाल साम्राज्य का शासक था। चीन से यूरोप तक सन् 1162 से 1227 तक राज करने वाले चंगेज खान को टाइम मैगजीन ने इस सूची में दसवें नंबर पर रखा है। उन्होंने इतिहास में सबसे बड़े साम्राज्य को संभाला था।
  • Untitled-25
    9. बिल गेट्स, (Bill Gates) देश: अमेरिका, संपत्ति:79.5 अरब डॉलर, बिल गेट्स मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में नौंवे नंबर पर रखा गया है। फोर्ब्स मैगजीन के अनुमान इस साल गेट्स कुल संपत्ति 78.9 अरब डॉलर होगी।
  • Untitled-26
    8. एलन रूफुस (Alan Rufus) समय: 1040-1093 देश: इंग्लैंड संपत्ति: 194 अरब अमेरिकी डॉलर इस लिस्ट में टाइम मैगजीन ने एलन रूफुस को आठवें स्थान पर रखा है। मौत के समय रुफुस के पास 11,000 करोड़ पाउंड की संपत्ति थी। यह राशि उस समय के इंग्‍लैंड के जीडीपी का 7 फीसदी थी। पाउंड थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाई तो वह 194 अरब डॉलर होती है।
  • Untitled-27
    7. जॉन डी रॉकफेलर, (John D Rockefeller) , समय: 1839–1937 देशः अमेरिका संपत्ति : 341 अरब डॉलर , 1918 में जॉन डी रॉकफेलर द्वारा भरे गए इनकम टैक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 1.5 अरब डॉलर थी। उन्होंने 1863 में पेट्रोलियम इंडस्ट्री में निवेश करना शुरू किया था। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 341 अरब डॉलर होती है।
  • Untitled-28
    6. एंड्रयू कार्नेगी ( Andrew Carnegie) समय: 1835-1919 देश: अमेरिका, संपत्ति: 372 अरब अमेरिकी डॉलर टाइम मैगजीन ने अमेरिका के एंड्रयू कार्नेगी को इस लिस्ट में छठे नंबर पर रखा है। उन्होंने अपनी कंपनी यूएस स्टील को 1901 में 48 करोड़ डॉलर में बेची थी। ये अमेरिका की जीडीपी की 2.1 फीसदी से अधिक थी। अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकी जाए तो वह 372 अरब डॉलर होती है।
  • Untitled-29
    5. जोसेफ स्टालिन, (Joseph Stalin) समय: 1878-1953 देश: सोवियत संघ, संपत्ति: वैश्विक जीडीपी के 9.6 फीसदी के साथ समूचे देश पर नियंत्रण... अमीरों की इस लिस्ट में सोवियत संघ के के राजा जोसेफ स्टालिन को पांचवें नंबर पर रखा गया है। 1950 में सोवियत संघ में राज करने वाले जोसेफ की संपत्ति दुनिया की जीडीपी की 9.6 प्रतिशत थी। 1950 में सोवियत संघ की हिस्सेदारी दुनिया की जीडीपी का 9.5 प्रतिशत थी।
  • Untitled-32
    4. अकबर, (Akbar) समय: 1542-1605 देश: भारत संपत्ति: ग्लोबल इकोनॉमी की 25 फीसदी टाइमस की अमीरों की सूची में मुगल सम्राट अकबर चौथे नंबर पर हैं। अकबर की संपत्ति दुनिया की जीडीपी का 25 प्रतिशत के बराबर थी। टाइम के मुताबिक, अकबर के शासन की जीडीपी एलिजाबेथ के ब्रिटिश एंपायर के बराबर ही था। लेकिन मुगल शासक वर्ग का रहन-सहन ब्रिटिश राजघराने से कहीं ज्‍यादा शानदार था।
  • Untitled-33
    3. सम्राट शेनजोंग, (Emperor Shenzong) समय: 1048-1085 देश: चीन संपत्ति: ग्लोबल इकोनॉमी का 30 फीसदी, दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य में से एक सोंग राजवंश के सम्राट शेनजोंग की संपत्ति तीसरे नंबर पर थी। साल 1048 से 1085 तक राज करने वाले शेनजोंग की संपत्ति दुनिया की जीडीपी के 25 प्रतिशत के बराबर थी। तकनीक के मामले में उस दौर का चीन यूरोप से 100 साल आगे था।
  • Untitled-34
    2. अगस्टस सीजर (Augustus Caser) समय: 63 बीसी-14 एडी देश: रोम संपत्ति: 4.6 लाख करोड़ डॉलर, इस लिस्‍ट में रोम के शासक सीजर को इतिहास का दूसरा सबसे अमीर व्‍यक्ति बताया गया है। 63 बीसी से 11 एडी तक राजा रहे अगस्तस की संपत्ति 46 खरब डॉलर यानि 2921 खरब रुपए बताई गई है। सीजर के पास अपने साम्राज्‍य की कुल संपत्ति का पांचवां हिस्‍सा था।
  • Untitled-31
    1. मनसा मूसा, (Mansa Musa) समय: 1280–1337 ईसवी, देश: माली, पैसा: अब तक दुनिया में सबसे अमीर टाइम मैगजीन ने टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा को अब तक का सबसे अमीर व्यक्ति माना है। सूची में 1280 से 1337 तक टिम्बकटू के राजा रहे मनसा मूसा कि संपत्ति सबसे ज्यादा बताई गई है।उनका रहन-सहन इतना शाही था कि इसके चलते मिस्र में करंसी क्राइसिस हो गई थी। उस दौर में उनके पास 2 लाख लोगों की सेना थी। वह अपने साथ दर्जनों ऊंटों पर सोना लेकर चला करते थे।
इन दिनों रईसों की खूब बात होती है, लेकिन पैसे के ढेर पर बैठने वाले लोग हमेशा से रहे हैं। टाइम मैगजीन ने पहली बार मानव इतिहास की दस सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। जानिए कौन कौन हैं इस लिस्‍ट में 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »