24 Apr 2024, 09:24:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

चीन में दो पहाड़ों के बीच बना दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2016 10:05AM | Updated Date: Dec 31 2016 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगझोक। चीन में दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज गुरुवार को लोगों के लिए खुल गया। युन्नान और गुईझोउ को जोड़ने वाला ये बेइपानजियांग ब्रिज 1854 फीट (565 मीटर) ऊंचा है।
 
1340 मीटर लंबे इस ब्रिज पर चार लेन की रोड है, जो चीन के दो सबसे दूरदराज के प्रांतों को आपस में जोड़ती हैं। इस पर 10 अरब रुपए का खर्च आया है। यह तीन साल में बनकर तैयार हुआ है।  
 
पीपुल्स डेली ऑनलाइन के मुताबिक, सिदु रिवर ब्रिज के बाद अब बेइपानजियांग ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बन गया है। 1854 फीट का ब्रिज युन्नान को गुईझोउ प्रांत से जोड़ेगा
 
क्या है खासियत
ये ब्रिज चीन के युन्नान और गुईझोउ के प्रांतों दो पहाड़ों के बीच बना है।
इसकी ऊंचाई 1854 फीट है। लंदन की 95 मंजिला इमारत से भी दोगुना ऊंचा है। 
बेइपान नदी पर बने इस ब्रिज की चौड़ाई 720 मीटर है और ये हांग्रुई हाईवे का हिस्सा है। 
दक्षिणी चीन की हांगझोऊ सिटी को जोड़ने वाला ये नेशनल मोटरवे 3,405 किलोमीटर लंबा है।
 
दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में कई चीन में ही बने हुए हैं, हालांकि अपने ढांचे की ऊंचाई के लिहाज़ से (ज़मीन से ऊंचाई के लिहाज़ से नहीं) दुनिया का सबसे ऊंचा पुल फ्रांस का मिल्लाऊ वायाडक्ट है, जिसके ढांचे की कुल ऊंचाई 343 मीटर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »