16 Apr 2024, 16:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दिल्ली के कनाट प्लेस में जलता हुआ पान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 8:40PM | Updated Date: Dec 29 2016 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पान आपने बहुत खाया होगा, लेकिन जलते पान को अगर कोई आपके मुंह में डाल दे तो जी हां दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में आपको जलता पान यानी फायर पान मिलेगा। ओडियन सिनेमा के नजदीक शुक्ला पान भंडार आजकल फायर पान के चलते सुर्खियों में हैं।

दूर-दूर से लोग फायर पान खाकर थ्रिल महसूस करते हैं दरअसल जलता पान आमतौर पर गुजरात में काफी मशहूर है, लेकिन दिल्ली में इसको लेकर आने वाले वीरेंद्र शुक्ला बताते हैं कि पहले जिसका गला खराब होता था वह लौंग को जलाकर पान खाना पसंद करता था, लेकिन उसमें मुंह जलने का खतरा होता था। इससे बचने के लिए उन्होंने मीठे पान में बर्फ और उसके ऊपर ब्रास यानि सेमी पिपरमेंट रखकर उसे जलाते हैं। ये जलता पान जैसे मुंह में जाता है तो आग बुझ जाती और पान आपको खासा ठंडक देता है।
 
इतना सब कुछ अनुभव करने की कीमत महज 25 रुपए है। तो जलते पान को खाने के लिए आपको गुजरात जाने की जरुरत नहीं है। दिल्ली के दिल में जलते पान की ठंडक से आप रू-ब-रू हो सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »