19 Apr 2024, 18:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

17 घंटे की सर्जरी के बाद दो साल की जुड़वां बहनों को किया अलग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 9:37AM | Updated Date: Dec 10 2016 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में 17 घंटे की सर्जरी के बाद दो साल की जुड़वां बहनों  एरिका और ईवा सैंडोवाल को सफलतापूर्वक अलग किया गया। दोनों फिलहाल ठीक है। 
 
यह ऑपरेशन कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो के लुसिल पैकार्ड चिल्ड्रन्स अस्पताल में 50 डॉक्टरों की टीम ने किया।  बच्चियों का  चेहरा एक दूसरे के सामने था और शरीर का ज्यादातर निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था। 
 
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन बेहद जटिल था, क्योंकि दोनों लड़कियों का एक ही लिवर, एक ब्लैडर और तीन पैर थे।
टीम ने ब्लाडर और लिवर को दो अलग हिस्सों में बांटा। सर्जरी के बाद दोनों लड़कियों के पास एक-एक पैर रहा। वहीं, तीसरे पैर को पेट आदि हिस्सों पर त्वचा की परत लगाने के काम में लिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »