20 Apr 2024, 04:36:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का जन्मदिन, जाने क्‍या है उम्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2016 1:19PM | Updated Date: Dec 2 2016 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली की महिला एम्मा मोरानो आज 117 साल की हो गई हैं। उन्हें 19वीं शताब्दी में जन्मी अंतिम जीवित व्यक्ति माना जाता है। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को उत्तरी इटली के पिडमोंट क्षेत्र में हुआ और वे अभी भी वहीं रहतीं हैं। मोरानो यूरोप की सबसे उम्रदराज महिला भी हैं जो 19वीं शताब्दी में पैदा हुई इस समय दुनिया की अकेली जीवित व्यक्ति हैं।

खाने का उम्र के साथ रखती हैं खास ख्याल 
आज भी मोरानो का स्वास्थ्य भी काफी बढ़िया है। उनके खाने के बारे में पूछे जाने पर वो बताती हैं कि मैं हर रोज दो अंडे और कुकीज खाती हूं। लेकिन मैं बहुत ज्यादा नहीं खाती क्योंकि मेरे पास दांत नहीं है। उनके पास दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र है। 
 
इटली वासियों के 100 साल से ज्यादा जीने का राज
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार इटली 65 से अधिक आयु वाली सर्वाधिक आबादी वाला यूरोपीय देश है और इस मामले में वह दुनिया में दूसरे स्थान पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इटली वासियों के इतना अधिक जीने का असली राज क्या है? ज्यादा उम्र के जीने के कई कारण होते हैं।
 
उनके मुताबिक पहला कारण है उन देशों में जहां नवजात शिशुओं के बचने की दर सबसे अधिक हैं, जहां बच्चों का उचित टीकाकरण किया जाता हो। साथ ही जहां का वातावरण स्वच्छ हो और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हालत में हों, वहां लोगों की लंबी आयु होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »