26 Apr 2024, 03:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

13 साल के टायलर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 11:09AM | Updated Date: Nov 28 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। दुनिया में सबसे बड़े एफ्रो हेयर स्टाइल के लिए टायलर राइट (13) नामक किशोर का नाम गिनीज रिकॉडर्स में दर्ज किया गया है। सामान्य भाषा में कहें तो एफ्रो शैली वाले केश सिर पर घुंघराले बालों के बुफे जैसे होते हैं।
 
टायरलर के सिर के बालों की लंबाई 25.4 सेंटीमीटर और चौड़ाई 22.9 सेंटीमीटर है। इससे पहले बने एफ्रो रिकॉर्ड में यह लंबाई 14.6 सेंटीमीटर, चौड़ाई 21.6 सेंटीमीटर और परिधि 154.3 सेंटीमीटर थी। बेहद खुश नजर आ रहे टायलर का कहना है कि इस उपलब्धि से उसकी जिंदगी ही बदल गई है। 
 
टायलर को बाल बढ़ाने की प्रेरणा अपने पिता की एक तस्वीर देखकर मिली थी। उनके पिता की यह तस्वीर 1970 के दशक की थी। अमेरिका की ऐविन डुगास को महिलाओं में सबसे बड़े एफ्रो के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि हासिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »