20 Apr 2024, 01:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब सोती हुई गर्लफ्रैंड के बिस्तर पर बॉयफ्रेंड ने छोड़ दिए अजगर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 9:14PM | Updated Date: Nov 22 2016 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हर लड़की का सपना होता है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे सुबह प्यार से उठाए, लेकिन एक लड़की के साथ जो हुआ उसे शायद वह कभी भी भूल नहीं पाएगी। लास वेगास में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 
 
एक ब्वॉयफ्रैंड ने अपनी गर्लफ्रैंड को नींद से उठाने के लिए जो किया वो हैरान करने वाला था। शख्स ने सोई हुई गर्लफ्रेंड के ऊपर दो अजगर छोड़ दिए और कैमरे से शूट करने लगा। अब शूट किया हुआ ये वीडियो काफी वायरल हो चुका है।
 
शख्स अपनी गर्लफ्रैंड को बार-बार नींद से उठा रहा था। लेकिन गर्लफ्रैंड उठ नहीं रही थी। शख्स ने जब देखा कि उसकी गर्लफ्रैंड बात नहीं सुन रही है तो उसने जगाने के लिए उसके ऊपर दो अजगर छोड़ दिए।
 
शख्स ने अपनी गर्लफ्रैंड को कहा कि वह हिले नहीं क्योंकि उसके ऊपर दो बड़े सांप रेंग रहे हैं। ये सुनते ही गर्लफ्रैंड के होश उड़ गए और वह जोर-जोर से चीखने लगी। वह डर से कांप रही थी। लेकिन उसका ब्वॉयफ्रैंड ये रिएक्शन देखकर हंस रहा था। बाद में लड़की को बताया गया कि ये बस मजाक था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »