24 Apr 2024, 23:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

32 करोड़ रु. में बिकी मर्लिन मुनरो की ड्रेस, बन सकता है नया विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2016 12:29PM | Updated Date: Nov 20 2016 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो ने 1962 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के जन्मदिन पर जो ड्रेस पहनकर गीत प्रस्तुत किया था, उसकी नीलामी हो गई है। इस ड्रेस को अब 48 लाख डॉलर (32,71,67,760 रुपए) में नीलाम किया गया है। त्वचा के रंग से मेल खाती इस पोशाक में मर्लिन ने कैनेडी के 45वें जन्मदिन पर ‘हैप्पी बर्थडे मिस्टर प्रेसीडेंट’ गाया था।
 
उन्होंने यह पोशाक न्यू यॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित राष्ट्रपति के जन्मदिन की दावत में पहनी थी। इस गीत को गाने के तीन महीने से भी कम समय में मर्लिन मुनरो की मौत हो गई थी।
 
पहले भी बिक चुकी है यह कीमती ड्रेस
रेशमी जालीदार कपड़े से बनी मुनरो की यह खास पोशाक पहले भी एक बार बिक चुकी है। सन् 1999 में इसे 12.6 लाख डॉलर (8,58,81,537 रुपए) में बेचा गया था। साल 1999 में इसे खरीदने वाले कारोबारी मार्टिन जवेग ने बताया था कि  पोशाक इतनी कसी हुई थी कि मुनरो के शरीर पर इसको सिलते हुए ही पहनाया गया था।
 
पोशाक पर हजारों की संख्या में बेशकीमती पत्थर, मोती और सितारे जड़े हैं। पोशाक को नीलाम करने वाली फर्म जुलियन नीलामघर ने इसका गाइड प्राइज 30 लाख डॉलर (20,44,79,850 रुपए) रखा था।
 
बन सकता है नया विश्व रिकॉर्ड
माना जा रहा है कि महंगे कपड़ों की नीलामी में ‘हैप्पी बर्थडे मिस्टर प्रेसीडेंट’ ड्रेस के बिकने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। इस नीलामी में मुनरो की कॉकटेल ड्रेस भी 4,50,000 डॉलर (3,06,71,977 रुपए) में नीलाम हुई। मुनरो ने इस ड्रेस को ‘सम लाइक इट हॉट’ फिल्म में पहनी थी। इस नीलामी में अधिकतर चीजें मर्लिन के मित्र ली स्ट्रॉस्बर्ग के संग्रह से आई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »