29 Mar 2024, 18:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

धरती का अंत है नजदीक, अब जिंदा नहीं रह पाएगा इंसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 12:15PM | Updated Date: Nov 19 2016 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि धरती पर मानव जाति की उम्र अब 1000 साल से भी कम बची है। स्टीफन हॉकिंग ने सपष्ट कहा है कि या तो मानव को दूसरी धरती खोजनी होगी या फिर ये मानव जाति का अंत होगा। 
 
हॉकिंग ने अपनी स्पीच में यूनिवर्स, आइंस्टीन की थ्योरी, मिथ्स और ईश्वर की भी बात की। हॉकिंग ने कहा, रिसर्च और थ्योरिटिकल फिजिक्स के लिहाज से अच्छा वक्त आने वाला है। मैं इस बात से खुश हूं कि इसमें कुछ कॉन्ट्रिब्यूशन मेरा भी है। 
 
प्रोफेसर हॉकिंग ने कहा कि हमारा ग्रह इतना कमजोर हो चुका है कि आने वाले एक हजार साल के बाद वह जीवन को संभालने में सक्षम नहीं होगा। हॉकिंग ने अपनी स्पीच में यूनिवर्स, आइंस्टीन की थ्योरी, मिथ्स और ईश्वर की भी बात की। प्रोफेसर हॉकिंग ने कहा कि पिछले 50 सालों में ब्रह्मांड की तस्वीर में काफी बदलाव देखने को मिला। 
 
मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने इसमें थोड़ा योगदान दिया है। अगर मानव सभ्यता को बने रहना है तो उसे धरती छोड़नी होगी।ये भी हो सकता है कि धरती को खत्म होने में हजार या दस हजार साल लग जाएं। लेकिन इसके पहले हमें स्पेस के किसी दूसरे ग्रह पर शिफ्ट हो जाना चाहिए। 
 
अगर मानव सभ्यता को बने रहना है तो उसे धरती छोड़नी होगी। ये भी हो सकता है कि धरती को खत्म होने में हजार या दस हजार साल लग जाएं लेकिन इसके पहले हमें स्पेस के किसी दूसरे ग्रह पर शिफ्ट हो जाना चाहिए। इससे धरती खत्म होने के बाद भी मानव सभ्यता के खत्म होने का खतरा नहीं रहेगा।
 
बता दें कि 2009 में नासा ने स्पेस में धरती जैसे ग्रहों की खोज के लिए अभियान चलाया था। इसके मुताबिक, स्पेस में 4600 ऐसे ग्रह हैं, जहां इंसान के रहने पर विचार किया जा सकता है। नासा के मुताबिक, 2300 ग्रहों पर जाकर रहा जा सकता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »