20 Apr 2024, 07:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऐसी दिखती है मंगल ग्रह की सतह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 3:43PM | Updated Date: Nov 18 2016 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। नासा ने मंगल ग्रह की नई तस्वीर जारी की है। इसमें इसकी सतह सफेद और नीले रंग की नजर आ रही है। नासा ने मंगल पर चट्टानों की जिस सतह का नजारा कैद किया है, वो साइरटिस मेजर के आस-पास का एरिया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तस्वीरों में साफ नजर आ रहा कि कैसे यहां सतह पर धूल का ढेर है। नासा द्वारा जारी नई तस्वीरें जिस क्षेत्र से हैं, उसे नीली फोसाए के नाम से जाना जाता हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि चट्टानों का बदलता रंग और टोन सतह में होने वाले परिवर्तन को दिखाता है।
 
यहां इस बात के भी सबूत मिले हैं कि कभी इस एरिया में पानी का बहाव रहा होगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक सतह में होने वाला बदलाव बताता है कि मंगल ग्रह के पर्यावरण में कैसे बदलाव आते हैं। नासा का मार्स एक्सप्रेस अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के मावर्थ वैलीज रीजन का 205,000 स्क्वेयर मील एरिया अपने कैमरे में कैप्चर करता है। मावर्थ वैलीज मंगल ग्रह की सबसे बड़ी वैली में से एक है। शोधकर्ताओं का मानना है कि 3.6 अरब साल पहले ये जगह रहने लायक रही होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »