28 Mar 2024, 19:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

चीन के इस लकी ब्रिज पर चलने को तरसते हैं लोग!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2016 11:46AM | Updated Date: Nov 10 2016 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने ऐसा पुल तैयार किया है, जिस पर जाने के लिए लोग तरसते हैं। चीन ने इस अजीब पुल का नाम ‘द लकी नॉट ब्रिज’ दिया है। ये पुल मोबियस स्ट्रिप से प्रेरित होकर बनाया है। मोबियस स्ट्रिप का एक ही साइड होता है और एक ही बाउंड्री होती है, जिसको लगभग 180 डिग्री तक घुमाया जाता है। 
 
जानकारी के मुताबिक ब्रिज को चीन के चांगसा में बनाया है। इस पुल की ऊंचाई 24 मीटर, जबकि लंबाई 185 मीटर रखी है। इस पुल को नदी, सड़क और पार्क से जोड़ा गया है। इसका मतलब कि जो भी कही भी जाएगा। उसे इसी पुल से होकर गुजरना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि दुनिया में अब तक का ये पहला अजीबोगरीब पुल है। इसी तरह के पुल सिंगापुर, मलेशिया, एम्स्टर्डम और गेट्सहेड मिलेनियम में भी बने हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »