28 Mar 2024, 21:43:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

70 लाख में बिकी टाइटैनिक जहाज की यह चाबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 2:21PM | Updated Date: Oct 25 2016 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व विख्यात टाइटैनिक जहाज की एक चाबी 85 हजार पौंड (करीब 70 लाख रुपए) में नीलाम हुई। यह जहाज साल 1912 में हादसे का शिकार हो गया था। इसमें 1500 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे, जबकि 710 बच गए थे। इसी के लाइफ जैकेट लॉकर की यह चाबी थी।
 
डेविजेस में हुई नीलामी में चाबी समेत टाइटैनिक से जुड़ी 200 से अधिक चीजें बेची गई। यह चाबी सिडनी सेडुनरी के पास थी। उनकी भी टाइटेनिक हादसे में मौत हो गई थी। इस नीलामी में जहाज के चीफ आॅफिसर हेनरी विल्डे के पत्रों का संग्रह पांच हजार पौंड में बिका। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »