29 Mar 2024, 10:24:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया की सबसे मोटी महिला, नहीं निकली 25 साल से घर से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 12:16PM | Updated Date: Oct 24 2016 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद अब्दुलाति पिछले 25 वर्षों से अपने घर से बाहर नहीं निकली है। वह न तो खुद की साफ सफाई कर सकती है और न ही खुद खाना खा सकती है। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में रहने वाली 36 वर्षीय इमान कर वजन 500 किलोग्राम है और मोटापे के कारण वह बिस्तर पर करवट भी नहीं बदल सकती। खाना, कपड़े बदलना, शरीर की सफाई जैसे रोजमर्रा के काम में उसकी मदद मां और बहन करती हैं।
 
जब इमान जन्म हुआ था तो उसका वजन पांच किलोग्राम था जो सामान्य बच्चों से कहीं ज्यादा है। चिकित्सकों ने इमान के बढ़े वजन के लिए उसकी 'ग्रंथियों में खराबी' को जिम्मेदार बताया है। जिसका मतलब है कि सामान्य लोगों की तुलना में उसके शरीर में अधिक पानी रहता है। ग्यारह साल की उम्र तक उसका वजन और मोटापा इतना बढ़ गया था कि वह खड़ी नहीं हो सकती थी और घुटनों के सहारे रेंग कर अपना काम करती थी। 
 
ग्यारह साल की उम्र में उसे मस्तिष्क स्ट्रोक का समना करना पड़ा जिसके बाद वह अपाहिज हो गई और उसे स्कूल छोडना पड़ा। मस्तिष्क स्ट्रोक के बाद से इमान अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, वह अपने बिस्तर पर रहती है और उसका वजन लगातार बढ़ रहा है। इमान का वजन अब 500 किलोग्राम हो चुका है और उसके परिवार ने उसकी तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट कर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तेह अल-सिसी से उसकी चिकित्सा में मदद करने की अपील की है। परिवार को डर है कि काहिरा के मादी सैन्य अस्पताल में उपचार के बिना वह मर सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »