26 Apr 2024, 04:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रेगिस्तान में भी हो सकती है खेती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2016 12:06AM | Updated Date: Oct 17 2016 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रेगिस्तान को सदा से ही बंजर माना जाता है और यह माना जाता है कि इस जगह पर कभी भी खेती नहीं की जा सकती। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल अभी हाल ही में किए गए एक शोध में यह पाया गया है कि रेगिस्तान की मिट्टी को भी उपजाऊ बनाया जा सकता है। तो चलिए इस बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

चीन वैज्ञानिकों का दावा
चीन के वैज्ञानिकों ने बालू को उपजाऊ मिट्टी में बदलने का दावा किया है। अगर यह बात सही है तो इस खोज से बालू को उपजाऊ मिट्टी बनाने में बहुत आसानी हो सकती है जिससे रेगिस्तान को एक उपजाऊ क्षेत्र के रूप में तब्दील किया जा सकता है।
 
चीन की चोंगकिंग जियातोंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक खास किस्म का घोल बनाया है। यह माना जाता है इस घोल में पौधों में पाया जानेवाला सेल्यूलोज है और अगर इस घोल को रेत में मिलाया जाए तो रेत के अंदर पानी, पोषक तत्व और हवा को बनाए रखने के गुण आ जाते हैं और यह बिल्कुल उपजाऊ मिटटी के रूप में तब्दील हो जाएगी है।
 
अभी हाल ही में वैज्ञानिकों के 1.6 हेक्टेयर में इस घोल का टेस्ट कर रहे हैं जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई है जमीन पर उन्होंने चावल, मक्का टमाटर तरबूज और सूरजमुखी की खेती की है। रेगिस्तान की बंजर जमीन को एक आदर्श जमीन में बदला जा सकता है। इस तकनीक से जमीन में पानी को भी सामान्य जमीन की तरह रोका जा सकता है जिससे जमीन उतनी ही उपजाऊ और उर्वरक हो जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »