24 Apr 2024, 04:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

33 फीट... क्या ये अब तक का सबसे लंबा सांप है?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 2:34PM | Updated Date: Sep 26 2016 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजीलिया। ब्राजील के पारा नामक राज्य में बनाए जा रहे दुनिया के चौथे सबसे बड़े बेलो मोंटे डैम के पास निर्माणकर्मियों को 400 किलो वजन वाला विशाल अनाकोंडा सांप मिला है। करीब 33 फीट लंबाई वाले इस सांप को अब तक का सबसे बड़ा सांप माना जा रहा है।
 
बीच में इसकी मोटाई एक मीटर तक थी। बांध के निर्माणकर्मियों ने इस दानवाकार सांप की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि उन्होंने बाद में इसे मार डाला। गौरतलब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया का सबसे लंबा जीवित सांप अमेरिका के कंसास सिटी में है। मेडुसा नामक वह अजगर 25 फीट 2 इंच लंबा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »