28 Mar 2024, 20:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस शख्स ने उगाई दुनिया की सबसे भारी लाल पत्ता गोभी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 12:59AM | Updated Date: Sep 26 2016 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने 23 किलोग्राम से अधिक वजन वाली विश्व का सबसे भारी लाल पत्ता गोभी उगाकर 90 वर्ष से भी अधिक पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। लीड्सटाउन, कॉर्नवेल के डेविड थॉमस ने इस वर्ष के नेशनल जाइंट वेजिटेबल चैम्पियनशिप में 23.2 किलोग्राम की सब्जी को प्रदर्शित किया।
   
थॉमस ने कहा कि ‘‘बीच बॉल’’ के आकार के गोभी के उत्पादन से वह काफी गौरवांवित हैं। इससे पहले वर्ष 1925 में स्टेविले, डर्बीशायर के आर स्ट्रॉ ने 19.05 किलोग्राम के गोभी का उत्पादन किया था।
   
बीबीसी के अनुसार नेशनल जाइंट वेजिटेबल चैम्पियनशिप के आधिकारिक जज मार्टिन डेविस ने कहा, हम इस बात की पुष्टि करके खुश हैं कि डेविड थॉमस ने विश्व के सबसे भारी गोभी का पिछला विश्व रिकार्ड चार किलोग्राम से अधिक के अंतर से तोड़ दिया है। हालांकि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा इसकी पुष्टि की जानी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »