24 Apr 2024, 20:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दिन में दो बार गायब हो जाता है यह मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2016 10:35AM | Updated Date: Sep 21 2016 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात के वडोदरा से 40 मील की दूरी पर अरब सागर के किनारे स्थित स्तंभेश्वर महादेव का मंदिर है। यह मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं। यह मंदिर दिन में दो बार समुद्र में समा जाता है, जो कुछ देर बाद फिर से दिखने लगता है। स्तंभेश्वर महादेव अरब सागर के कैंबे तट पर स्थित है। समुद्र किनारे होने के कारण समुद्र में जब ज्वार उठता है तो मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब जाता है। 
 
पानी कम होने के बाद दोबारा मंदिर दिखने लगता है। ज्वार के समय का ध्यान में रखकर ही भक्तों को मंदिर में दर्शन के लिए भेजा जाता है। यहां पर अरब सागर की लहरें रोज शिवलिंग का जलाभिषेक करती हैं। लोग पानी में पैदल चलकर ही इस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। इसके लिए उन्हें ज्वार  के उतरने का इंतजार करना पड़ता है। गुजरात के स्तंभेश्वर महादेव मंदिर का उल्लेख शिव पुराणमें भी है। रूद्र संहिता में मंदिर का वर्णन किया गया है। मंदिर में विराजित शिवलिंग चार फुट ऊंचा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »