25 Apr 2024, 04:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

18 कैरेट गोल्ड से बने इस टॉइलट का आप भी कर सकतें हैं इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2016 8:26PM | Updated Date: Sep 17 2016 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। न्यूयार्क के एक म्यूजियम में 18 कैरेट के सोने से बना एक टॉयलेट इन दिनों काफी चर्चा में है। यह सीट देखने के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के इस्तेमाल के लिए है। अगर आपको भी सोने के टॉयलेट का इस्लेमाल तो इस म्यूजियम में जाइए।

दरअसल न्यूयॉर्क के Guggenheim नाम के म्यूजियम में लोगों को सोने के टॉयलेट पर बैठने का मौका मिल रहा है। वैसे इस म्यूजियम में कई तरह की नायाब चीजें रखी हुई हैं लेकिन आजकल ये सोने की टॉयलेट चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस टॉयलेट को इटली के आर्टिस्ट मौरिजियो कैटिलेन ने बनाया है। कैटेलन का कहना है कि इस तरह की प्रदर्शनी कला जगत के लिए बिलकुल नई है और यह प्रदर्शनी लोगों के सपने को पूरा कर रही है।

म्यूजियम की टिकट लेकर अंदर जाने वाला कोई भी शख्स इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसे बनाने में कितना खर्च आया है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिला पाई है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »