29 Mar 2024, 01:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कुछ खास है यह केक, 1500 पाउंड में बिका एक टुकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 9:35AM | Updated Date: Sep 16 2016 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। महारानी विक्टोरिया की शादी के केक का एक टुकड़ा नीलामी में 1,500 पाउंड में बिका। यह 19वीं सदी का था। महारानी विक्टोरिया ने 1840 में राजकुमार एल्बर्ट से शादी की थी। जर्सी के संग्राहक डेविड गेंसबरो रॉबर्ट्स ने केक का टुकड़ा बेचा।
 
नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टीज ने बुधवार को लंदन में नीलामी की। केक के साथ एक उपहार बॉक्स भी बेचा गया, जिस पर ‘द क्वींस ब्राइडल केक बकिंघम पैलेस, 10 फरवरी, 1840’ लिखा हुआ था।
 
महारानी के अंत:वस्त्र 16,250 पाउंड में बिके। शाही मुहर के साथ महारानी विक्टोरिया के हस्ताक्षरवाले एक कागज के अलावा राजशाही का छोटा मोटा सामान, टाइटेनिक जहाज की चाबियां और विंस्टन चर्चिल का हैट भी बेचे गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »