29 Mar 2024, 03:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2016 12:11PM | Updated Date: Sep 13 2016 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन एक बार फिर अपने इंजीनियरिंग के कौशल से दुनिया को चौंकाने वाला है। उसने उस पुल का निर्माण पूरा कर लिया है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होगा। इसे एक नदी के ऊपर बनाया गया है। चंद महीनों के भीतर इस पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। 
 
दो शहरों को जोड़ेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ब्रिज गुइचो प्रांत के शहर लाइपेंशुई को करीबी यूनान प्रांत के शहर शुवनवेई से जोड़ेगा। 
 
तीन घंटे बचेंगे
ब्रिज के शुरू हो जाने पर दोनों शहरों के दूरी तय करने में महज दो घंटे लगेंगे। पहले पांच घंटे लगते थे।
 
दूसरा सबसे ऊंचा पुल भी चीन में
फिलहाल जो सबसे ऊंचा पुल है वह भी चीन में है और उसका नाम सी दू रिवर ब्रिज है। इसकी ऊंचाई 496 मीटर यानी 1,627 फीट है। ब्रिज के दोनों तरफ केबल लगे हैं । इसकी लंबाई 1,341 मीटर है।
 
कहां बना- गुइचो प्रांत में 
नाम- बेपंजियांग ब्रिज 
ऊंचाई- 565 मीटर यानी 1,854 फीट।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »