24 Apr 2024, 15:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

भारत की ‘एवरेस्ट ट्विंस’ अब माउंट करेंगी कुक को फतह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2016 2:01PM | Updated Date: Sep 8 2016 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। माउंट एवरेस्ट सहित सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज करा चुकी भारतीय जुड़वा बहनें नुंगशी मलिक और ताशी मलिक की योजना अब न्यू जीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक पर जीत हासिल करने की है।
 
पर्वतारोहण की अपनी उपलब्धियों को लेकर ‘एवरेस्ट ट्विंस’ के नाम से मशहूर नुंगशी और ताशी ‘बेटी बचाओ’ अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए फिलहाल ब्रिटेन में हैं। एवरेस्ट और सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों (सेवन समिट्स) को फतह करने वाली पहली बहनें होने के चलते उनका नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज है। 
 
वे इस माह ब्रिटेन में ‘नुंगशी-ताशी फाउंडेशन’ के लिए कोष जुटाने का प्रयास करेंगी। उनकी योजना दिसंबर में माउंट कुक फतह करने की है। गौरतलब है कि हाल ही में ब्रिटेन स्थित चैरिटी ‘गर्ल गाइडिंग’ ने 25 साल से कम उम्र की 10 सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में इन बहनों को शामिल किया था, जिनमें पाकिस्तानी किशोरी मलाला युसूफजई का नाम भी है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »