24 Apr 2024, 07:07:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मंगेतर को अनोखे तरीके से किया प्रपोज- खेत में लिखा... विल यू मैरी मी?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2016 10:40AM | Updated Date: Aug 25 2016 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन में रहने वाले 27 वर्षीय श्याम ठकरार (सैम) ने अपनी मंगेतर सारा ढोकिया को शादी के प्रपोज करने का अनोखा तरीका निकाला। सैम अपने घर से 300 किमी दूर नॉर्थम्बरलैंड के हाऊटेल फार्म गए और वहां के मालिक से उनके खेतों का एक अनोखा इस्तेमाल करने की मंजूरी ले ली।
 
इसके बाद सैम ने ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों से खेतों में विशाल अक्षरों से लिखा, ‘डियर सारा, विल यू मैरी मी..?’ इसके बाद सैम एक दिन सारा को हेलिकॉप्टर राइड पर ले गए। हेलिकॉप्टर जब ऊंचाई पर पहुंच गया, तो सारा की नजर खेत में लिखे उस मैरिज प्रपोजल पर पड़ी।
 
वह भावुक हो गई। उसके बाद तो जाहिर है सारा को श्याम की पेशकश माननी ही थी। श्याम बताते हैं कि अपनी मंगेतर को लेकर उनके मन में यह आइडिया 15 साल की उम्र से ही चल रहा था। फिलहाल दोनों अपनी शादी की तारीख तय करने में व्यस्त हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »