29 Mar 2024, 16:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गुड़गांव में बना दुनिया का सबसे बड़ा वड़ापाव, लिम्का बुक में दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2016 4:06PM | Updated Date: Aug 24 2016 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुड़गांव। मंगलवार को विश्व वड़ापाव दिवस पर गुड़गांव के एक रेस्टोरेंट ने विश्व का अब तक का सबसे लंबे वड़ापाव का निर्माण किया। इसकी लंबाई 145 फीट दर्ज की गई। लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस वड़ापाव को अब तक के सबसे लंबे वड़ापाव के रूप में मान्यता दे दी है।
 
इसको लिम्का की वर्ष 2018 की बुक में प्रकाशित भी किया जाएगा। महाराष्ट्र का यह पकवान इंडियन बर्गर के रूप में लोगों के बीच प्रचलित है। इस वड़ापाव के निर्माण की तैयारी पिछले तीन दिनों से चल रही थी जबकि अंतिम तैयार वड़ापाव को महज तीन घंटे की अवधि में तैयार कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »