29 Mar 2024, 03:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रशियन महिला का दावा- गेम खेलते हुए पोकेमॉन ने किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2016 8:13PM | Updated Date: Aug 12 2016 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। रूस की राजधानी मॉस्को में एक महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि पोकेमॉन ने उसके साथ रेप किया है। बता दें कि, इन दिनों पोकेमॉन गो गेम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि, वह सोने से पहले पोकेमॉन गेम खेल रही थी और जब वह सुबह जगी तो उसने एक बड़े पोकेमॉन को अपने शरीर पर लेटा हुआ पाया। महिला का कहना है कि पोकेमॉन उसका रेप कर रहा था। 

पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वो बेड से कूदी जिसके बाद पोकेमॉन वहां से गायब हो गया। महिला का दावा है कि उसके फोन में मौजूद पोकेमॉन गो का ऐप उस वर्चुअल कैरेक्टर को अब भी उसके बेड पर ही मौजूद बता रहा है।

पुलिस भी महिला की शिकायत से हैरान है। पीड़ित महिला शादीशुदा है, जब उसने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया लेकिन पति ने इस पर यकीन नहीं किया और महिला से कहा कि वह खुद को किसी मनोचिकित्सक से दिखाए।

गौरतलब है कि पोकेमोन गो एक वर्चुअल गेम है। इसे जुलाई 2016 को दुनियाभऱ में लॉन्च किया गया था। लोग इस गेम को काफी पसंद भी कर रहे हैं और लोग इस खेल के लिए क्रेजी हो चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »