25 Apr 2024, 11:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

शंघाई में ‘स्काई वॉक’, पर्यटकों के लिए खुला ‘जिन माओ टॉवर’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2016 9:53AM | Updated Date: Jul 29 2016 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के सबसे विकसित शहर शंघाई में मौजूद ‘जिन माओ टॉवर’ एडवेंचर को एडवेंचर के लिए जाना जाता है। पर्यटकों को रोमांचक स्काई वॉक का आनंद देने के लिए गुरुवार को इस टॉवर को खोल दिया गया। 421 मीटर ऊंचे इस टॉवर से पूरे शंघाई शहर को देखा जा सकता है। दरअसल टॉवर की छत पर एक मजबूत शीशे से बना पारदर्शी ट्रैक है, जिस पर चलकर पर्यटक आसमान में चलने जैसा अनुभव करते हैं। चीनी मीडिया में जारी इन फोटो में देखा जा सकता है कि किस तरह यात्री बिना किसी डर-भय के मस्ती कर रहे हैं।
 
एक बार में जाते हैं 15 लोग
टॉवर पर चढ़ने के लिए प्रवेश शुल्क 120 युआन (करीब 1210 रुपए) लगता है और एक बार में अधिकतम 15 लोगों को छत पर जाने की अनुमति होती है। उनके साथ दो प्रशिक्षक होतें हैं। छत पर जाने से पहले सभी पर्यटकों से हस्ताक्षर करवा लिए जाते हैं कि वो पूरी तरह फिट हैं। सिर्फ 30 मिनट तक ही छत पर रह सकते हैं। 
 
18वीं सबसे बड़ी इमारत है दुनिया की
88 मंजिला है ‘जिन माओ टॉवर’ 
1998 में शुरू हुआ था टॉवर का निर्माण
421 मीटर ऊंचा है यह टॉवर
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »