29 Mar 2024, 10:55:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कबाली देख लौट रहे युवक ने लड़की का रेप होने से बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2016 10:12AM | Updated Date: Jul 25 2016 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने बिना अपनी सुरक्षा की फिक्र करते हुए मुसीबत में फंसी एक लड़की की जान बचाई। इस घटना में एक रोचक तथ्य यह है कि यह युवक सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म कबाली देखकर लौट रहा था।
 
युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर युवती से जबर्दस्ती कर रहे लोगों से भिड़ गया और उसे बचा लिया।  इसके बाद वसंत ने फेसबुक पर यह वाकया और अपनी चोट के निशान के फोटो भी पोस्ट किए। वसंत ने साथ ही आरोपियों को धमकी भी दी कि वह अपने दोस्तों की मदद से उन्हें ढूंढ निकालेंगे और अब उनकी खैर नहीं। यह वाकया जाहिर करता है कि फिल्मों में पर्दे पर जिस तरह के कारनामे रजनी सर करते हैं, उनके फैंस असल जिंदगी में भी उन्हें दोहरा सकते हैं।
 
लड़की की चीख सुनकर भिड़ गया
चेन्नई के एक मॉडल और फोटोग्राफर वसंत पॉल शुक्रवार को फिल्म कबाली का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखकर लौट रहे थे। लौटते वक्त वह लघुशंका के लिए रुके, तो उन्हें एक लड़की की चीख सुनाई पड़ी। चीख सुनते ही वसंत बिना अपनी परवाह किए हुए लड़की की मदद के लिए टूट पड़े। वसंत ने इस संबंध में फेसबुक पर पोस्ट करके जानकारी दी।
 
वसंत ने पाया कि तीन लड़के एक लड़की के साथ गैंगरेप की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों से भिड़ने में वसंत को कुछ चोटें भी आर्इं। हालांकि, कुछ देर आरोपियों से जूझने के बाद रास्ते से गुजरने वाले एक आॅटो चालक ने लड़की को बचाने में उनकी मदद की। सफलतापूर्वक दोनों ने लड़की को सुरक्षित बचा भी लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »