29 Mar 2024, 17:27:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गुजरात की सड़क पर घूमते दिखे 8 शेर, वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 1:28PM | Updated Date: Jul 13 2016 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। गुजरात के जूनागढ़ के रिहायशी इलाके में शेरों के एक समूह के घुसने हड़कंप मच गया। जूनागढ़ के स्थानीय लोगों ने आठ शेरों को सड़क पर घूमते हुए देखा। इन शेरों की वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर बसे जूनागढ़ का है। इसमें दिख रहा है कि शेर के दो बच्चे भी उनके साथ थे।
 
गिर नेशनल पार्क है पास
 
यह गांव अहमदाबाद से 300 किमी दूर जूनागढ़ के पास है और गिर नेशनल पार्क से सटा हुआ है। गिर वन दुनिया में शेरों के लिए जाना जाता है। कुछ लोगों ने छिपकर इन शेरों की वीडियो कैमरे में कैद कर ली जिसके बाद सोशल मीडिया में यह जमकर वायरल हो रही है। शेर सड़कों पर और मोहल्ले में कैसे आ गए इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
शेर कर चुके हैंं हमला
 
वीडियो के सामने आने से लोगों में ज्यादा डर इसलिए भी है क्योंकि हाल ही में गुजरात के अमरेली जिले में एक शख्स पर तीन शेरों ने हमला कर दिया था। हालांकि, शख्स की जान बच गई पर उसके काफी चोट आई थी। अमरेली जिली गिर के पास पड़ता है जहां पर शेरों की तादाद ठीक-ठाक है। जिस शख्स पर हमला हुआ वह अपनी बकरियों को चराने के लिए वहां गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »