28 Mar 2024, 22:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 10:51AM | Updated Date: Jul 13 2016 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बेगूसराय के रसलपुर में एक दंपती को दिव्यांग बेटा है। उनके मन में आस थी कि अगली बार स्वस्थ बच्चा हमारे घर पैदा हो। ईश्वर ने उनकी सुनी और दिया भी तो छप्पर फाड़ के। एक साथ एक-दो नहीं चार बच्चे। मंगलवार को जिले के भगवानपुर पीएचसी में महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। रसलपुर निवासी संजय शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी को पहले से एक बेटा है, अब उनके पांच बच्चे हो गए। जिन चार बच्चों का जन्म हुआ है उनमें तीन लड़के व एक लड़की शामिल है। सभी का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ।

चार साल पहले हुआ था एक बेटा
सविता देवी को चार साल पहले एक बेटा हुआ था। वह दिव्यांग है। हालांकि, उस समय भी नॉर्मल डिलेवरी के जरिए ही बच्चे का जन्म हुआ था। संजय शर्मा गांव में ही बढ़ई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शर्मा बताते हैं कि उनकी पत्नी को एक साथ चार बच्चे होने की सूचना मिली तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। जब चारों नवजातों को अपनी आंखों से देखा तो अपने घरवालों को भी यह खुशखबरी सुनाई। एक साथ चार बच्चे होने की सूचना मिलते ही बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ में जुट गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »