29 Mar 2024, 20:37:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बना कर तोड़ा इंग्‍लैंड का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2016 3:54PM | Updated Date: Jul 12 2016 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के युवाओं ने गिनीज बुक में दर्ज इग्लैंड के ब्रैडफोर्ड कॉलेज के छात्रों के 110.8 किलो के समोसे के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा किया। 15 घंटे के प्रयास के बाद मंगलवार सुबह 12 सदस्यीय टीम ने 387 किलो का समोसा तैयार कर लिया। टीम ने इसे विश्व का सबसे बड़ा समोसा बताते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी की है।
 
समोसे मे लगी इतनी सामग्री
समोसा बनाने में दो क्विंटल आलू, दो किलो मूंगफली दाना, डेढ़ किलो  लाल मिर्च, एक किलो धनिया, 500 ग्राम जायका, पांच किलो नमक, 250 ग्राम पंचफोरन, पांच किलो हरी मिर्च, दो किलो लहसुन, आधा किलो हल्दी, चार डिब्बा कस्तूरी मेथी,डेढ़ कुंतल मैदा, 20 किलो डालडा का प्रयोग किया गया।

इससे पहले बनाई थी सबसे बड़ी जलेबी
बता दें की इससे पहले महराजगंज के ही युवाओं ने सबसे बड़ी जलेबी बनाकर गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। आपस में चंदा कर समोसा बनाने का सांचा, कड़ाही आदि सामान उन्होंने जुटाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »