25 Apr 2024, 09:52:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

लड़की ने किया नाबालिग लड़के का बलात्कार, एफआईआर दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2016 1:43PM | Updated Date: Jul 12 2016 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में एक लड़के के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 17 साल के नाबालिग के साथ शारिरिक संबंध बनाने के आरोप में 26 साल की लड़की पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
फोन पर पुलिस को बुलाया
पुलिस के मुताबिक, रविवार को महिपालपुर स्थित एक होटल से फोन करके युवती ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। वसंत कुंज पुलिस जब होटल पहुंची, तो रूम में एक लड़का बैठा हुआ मिला। लड़की बाथरूम के अंदर बंद थी। पुलिस ने बाथरूम खुलवाया तो वह बाहर निकलकर आई। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़का उसे बहाने से होटल में लाया और उसके साथ रेप किया।
 
फेसबुक पर की लड़के से दोस्‍ती
पुलिस को लड़का नाबालिग नजर आया। पुलिस ने उसकी उम्र के बारे में जब पड़ताल की तो पता चला की वह 17 साल का है। लड़के ने पुलिस को बताया कि इस लड़की ने फेसबुक पर उससे खुद कॉन्टैक्ट किया था। जिसके बाद उनमें बातचीत होने लगी। लड़के ने बताया कि लड़की की फेसबुक प्रोफाइल पर फोटो नहीं लगी हुई थी। लड़के का यह भी दावा था कि लड़की कई बार उससे मिलने के लिए कह चुकी थी।
 
होटल के कमरे बनाया फिजिकल रिलेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के फेसबुक अकाउंट पर किसी और की  प्रोफाइल पिक्चर है। रविवार को लड़की ने मुझे फोन करके महिपालपुर के एक होटल में मिलने बुलाया। लड़की ने मुझसे होटल में एक कमरा बुक कराने के लिए कहा था। जब मैने कहा कि पैसे नहीं है, तब उसने खुद ही कमरा बुक कराने की बात कही। दोनों ने होटल में फिजिकल रिलेशन बनाए जिसके बाद लड़की ने बाथरूम में जाकर पुलिस को कॉल कर दी। लड़के का दावा है कि वह फिजिकल रिलेशन नहीं बनाना चाहता था लेकिन लड़की ने उसके साथ जबरदस्ती की।
 
किया गया शोषण
पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान पर लड़के पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि लड़के के नाबालिग होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके साथ ही लड़के के साथ जबरदस्ती शोषण करने के आरोप में लड़की के खिलाफ भी पोस्को एक्ट धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »