29 Mar 2024, 15:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

10 साल का दुनिया का सबसे मोटा बच्‍चा, 192 किलो है वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2016 10:37AM | Updated Date: Jul 1 2016 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा के एक गांव में रहने वाला 10 साल का एक लड़का दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है। आर्य परमाना नाम के इस बच्चे का वजन 192 किलो है। बचपन में आर्य आम बच्चों की तरह ही था, लेकिन अज्ञात बीमारी की वजह से उसका वजन बढ़ना शुरू हो गया। माता-पिता ने डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन डॉक्टरों को भी बीमारी समझ में नहीं आई।
 
छोड़ दिया स्कूल जाना
अपने मोटापे की वजह से आर्य ने स्कूल भी जाना छोड़ दिया था, क्योंकि वह पैदल चलकर स्कूल जाने की हालत में नहीं था। आर्य की मां का कहना है कि उनके बेटे की डाइट बहुत ज्यादा है और वह एक टाइम पर दो वयस्क लोगों जितना खाना खा जाता है।

गरीब किसान है आर्य के पिता
आर्य के पिता एक गरीब किसान है। वे इलाज के लिए उसे कई डाक्टरों के पास लेकर गए, लेकिन आर्य का बढ़ता वजन डॉक्टरों के लिए भी एक सवाल ही बनकर रह गया। पैसे की कमी की वजह से आर्य के पिता बेटे का अच्छा इलाज करवाने में असमर्थ है। अब तो उन्हें किसी से मदद की ही उम्मीद है।
 
ये होती हैं दिक्कतें
शरीर के हिसाब से कपड़े नहीं मिलते ल्ल एक कपड़े को ही लपेटकर रहता है आर्य
डॉक्टरों से सलाह पर क्रैश डाइट देते हैं माता-पिता 
दिनभर में पांच बार खाना खाता है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »