16 Apr 2024, 13:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अजीब घटना: अमेरिका में एक कलाकार ने की स्मार्टफोन से शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2016 10:55AM | Updated Date: Jun 30 2016 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिल्स। एक अजीबोगरीब घटना में अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहने वाले एक व्यक्ति ने लास वेगास के एक चर्च में अपने स्मार्टफोन से शादी की है। कलाकार-निर्देशक ऐरॉन चेर्वेनाक यह पारंपरिक शादी करने के लिए लॉस एंजिल्सि से 365 किमी का सफर तय कर लास वेगास गए। इस शादी में एक चीज अलग थी। वह यह कि जहां ऐरॉन सूट-बूट पहने थे, वहीं उनकी दुल्हन यानी मोबाइल फोन एक प्रोटेक्टिव केस में रखा था।

लिटिल लास वेगास चैपल के मालिक माइकल केली ने दूल्हे से पूछा कि ऐरॉन क्या आप इस स्मार्टफोन को अपनी विधिवत पत्नी मानते हैं और क्या आप उसे प्यार करने, सम्मान देने, सुख से रखने और उसके साथ वफादार रहने का वादा करते हैं? इस पर ऐरॉन ने कहा, ‘मैं करता हूं’ और फिर अपनी पत्नी यानी मोबाइल फोन को अपने अनामिका के ऊपर डाला।

उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि फोन के प्लास्टिक कवर पर एक छोटी सी अंगूठी रखी थी।  केली कई अजीबोगरीब युगलों की शादी करा चुके हैं, लेकिन इस मामले में उनका कहना था कि पहले मुझे लगा कि यह क्या है? फिर मैंने सोचा कि चलो ऐसा करते हैं। केली ने कहा कि ऐरॉन यह शादी कर एक संदेश देना चाहते हैं कि लोग अपने मोबाइल फोन पर कितना निर्भर है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »