20 Apr 2024, 17:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब लैंड रोवर कार ने खींची 100 टन की ट्रेन, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2016 6:08PM | Updated Date: Jun 20 2016 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की मशहूर एसयूवी मेकर लैंड रोवर को पावरफुल और लक्जरी एसयूवी बनाने के लिए जाना जाता है। इस कंपनी की एक एसयूवी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

क्या कार 100 टन भारी ट्रेन को खींच सकती है? आपका जवाब होगा ना। लेकिन यह सच है और ऐसा हुआ है। यह कारनामा किया है टाटा की लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट कार ने कर दिखाया है।

हाल ही में कंपनी ने अपनी कार की ताकत दिखाने के लिए कुछ ऐसा किया है जो इससे पहले कभी किसी कार कंपनी ने नहीं किया होगा। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स से 100 टन वजन के 3 रेल कोच को पटरी पर 10 किमी तक खींचा है।

कंपनी ने कार की क्षमता को दिखाने के लिए यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो को स्विट्जरलैंड में शूट किया गया। हालांकि इसके चक्कों में रेल व्हील फिट किया गया था, ताकि कार रेल की पटरियों पर ही रहे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »