19 Apr 2024, 05:10:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मिलिए-नेपाल के सबसे 'बुजुर्ग स्टूडेंट' से, जो पढ़ते हैं 10वीं में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2016 12:20PM | Updated Date: Jun 16 2016 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल में इन दिनों 68 वर्ष के दुर्गा कामी की काफी चर्चा है। कामी नेपाल के सबसे बुजुर्ग छात्र हैं। यूं तो वह दादा बन चुके हैं पर अपने पोतों की उम्र के छात्रों के साथ स्कूल जाने और क्लास में बैठने से बिलकुल भी झिझक महसूस नहीं  करते हैं। लंबी दाड़ी रखने और टोपी पहनने वाले दुर्गा फुल यूनिफॉर्म में स्कूल जाते हैं। दुर्गा कामी नेपाल के सबसे बुजुर्ग छात्र हैं और इस समय 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर चुके हैं।

छह बच्‍चों के पिता और आठ के दादा हैं कामी
दुर्गा का सपना है कि वह आगे चलकर शिक्षक बनें। इस समय वह दसवीं क्लास में हैं और उनके सारे क्लासमेट 14-15 साल की उम्र के हैं। कामी छह बच्चों के बाप और आठ बच्चों के दादा हैं। दुर्गा को पढ़ाने वाले टीचर कहते हैं कि अपने पिता की उम्र के व्यक्ति को पढ़ाना बेहद खास अनुभव है।

10वीं पास होते ही कटवा लेंगे दाढ़ी
दुर्गा ने बताया, मैं पत्नी की मौत के बाद अकेलेपन से बचने के लिए स्कूल जाता हूं। वह रात में समय निकालकर घर पर भी पढ़ाई करते हैं। हाथ में एक छड़ी लेकर रोज स्कूल जाने वाले दुर्गा की चर्चा इस वक्त दूर-दराज के इलाकों में भी है। उन्होंने अपने एक दोस्त सागर थापा से वादा किया है कि अगर वह 10वीं क्लास में पास हो जाते हैं तो अपनी दाढ़ी कटवा लेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »