25 Apr 2024, 19:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

भोजन करने के लिए लगी 34 लाख डॉलर की बोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2016 1:59PM | Updated Date: Jun 11 2016 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओमाहा। अरबपति वारन बफे ने सैन फ्रांसिस्को के बेघर लोगों की मदद के लिए धन जुटाने के संबंध में एक बार फिर से अपने साथ दोपहर के भोजन की दावत नीलामी की है और इस बार सबसे अधिक बोली 34 लाख डॉॉलर की है। कल एक व्यक्ति ने रिकार्ड 34,56,789 डॉलर की बोली लगाई जो अपना नाम जाहिर नहीं करना चाहता। 2012 में इस विजेता ने परोपकार के लिए ईबे पर बेची जाने वाली किसी वस्तु के लिए रिकार्ड 34,56,789 डालर का भी भुगतान किया था।
 
ई-बे पर नीलामी प्रक्रिया पिछले रविवार को शुरू हुई और कल रात पूरी हुई। पिछले आठ विजेताओं में से छह ने बर्कशायर हैथवे समूह के प्रमुख और मशहूर निवेशक, बफे के साथ भोजन करने के लिए 20 लाख डॉलर से अधिक का भुगतान किया है। बफे ने ग्लाइड फाउंडेशन के लिए दो करोड़ डालर से अधिक राशि जुटाई है।
 
बफे ने ग्लाइड फाउंडेशन के गरीब और बेघर लोगों को भोजन, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार प्रशिक्षण, पुनर्वास और आवास आदि मुहैया कराने के काम के प्रशंसक हैं। उन्होंने इस नीलामी से पहले कहा था मुझे ऐसी किसी पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है जिससे सीधे तौर पर कई लोगों को मदद मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »