20 Apr 2024, 04:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बिहार के बक्सर में पैदा हुए अद्भुत बच्चे, जुड़े हैं शरीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2016 10:51AM | Updated Date: Jun 3 2016 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बक्सर। बिहार के बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह शिवराजो देवी पत्नी छोटक सिंह निवासी गंगाढी धनसोई ने दो मुंहा बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर शिवराजो को बुधवार की रात में ही जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और सामान्य तरीके से प्रसव हुआ। जच्चा बच्चा दोनों सलामत हैं। फिर भी जच्चा बच्चा को पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चे अद्भुत हैं। कमर से दोनों जुड़े हैं लेकिन सिर अलग-अलग है। इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का है। शिवराजो के पति छोटक सिंह ने बताया कि इससे पहले उनकी पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दे चुकी हैं। ये दोनों सामान्य हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »