26 Apr 2024, 01:39:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बर्फीले पानी में कपड़े उतार कर ये लोग खेलते हैं शतरंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2016 11:14AM | Updated Date: May 30 2016 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सारातोव। शतरंज की शुरूआत हिंदुस्तान में तीसरी से लेकर छठी शताब्दी के बीच हुई. फिर यहीं से शह और मात का यह खेल सारी दुनिया में पहुंचा। देखिए रूस में पहुंचकर इस बोर्ड गेम ने कैसे एक एडवेंचर गेम की शक्ल ले ली है। 'शतरंज के खिलाड़ी' शतरंज की लत में क्या कुछ नहीं कर गुजरते। मशहूर कहानीकार प्रेमचंद्र की कहानी के मिर्जा सज्जादअली और मीर रौशनअली आपको जरूर याद होंगे और इस खेल के लिए उनकी दीवानगी की हद भी। शतरंज की दीवानगी महज हिंदुस्तान में ही नहीं, पूरी ?दुनिया में फैली हुई है।
 
रूस में रोमांच के शौकीनों ने शतरंज जैसे नवाबों के शगल वाले खेल को साहसिक खेल की श्रेणी में पहुंचा दिया है। शतरंज की यह बिसात सजी है बफीर्ले पानी में। जमा देने वाली सर्दी के मौसम में यहां के शौकीन लोगों का एक ग्रुप रोज एक झील में जाकर शतरंज खेलता है। जहां झील में आधे से ज्यादा बर्फ जमी है। सिर्फ इतना ही नहीं ये लोग वहां कपड़े उतारकर आधे पानी में रहकर इस खेल को खेलते हैं, और इनकी खास शतरंज टेबल पानी में तैर रही बर्फ बनती है।
 
इन लोगों का कहना है कि शतरंज को सब इनडोर गेम बताते हैं, हम बस इस बात को गलत साबित करना चाहते हैं और इसलिए रोज दो या तीन गेम यहां खेलने आते हैं। शुरुआत में काफी ठंड लगती थी पर अब बर्फीले पानी में खेलने में मजा आता है। कई बार तो खेल में याद भी नहीं रहता कि हम अभी हैं कहां।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »