19 Apr 2024, 09:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस देश में बन रही है दुनिया की सबसे बड़ी छतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2016 11:07AM | Updated Date: May 30 2016 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मक्का। सऊदी अरब के मक्का में दुनिया की सबसे बड़ी छतरी बनकर तैयार होने वाली है। दुनिया की ये सबसे बड़ी छतरी पवित्र मक्का मस्जिद में बन रही है, जिसे जिसे बनाने की जिम्मेदारी जर्मनी को दी गई है।
 
ग्रांड मस्जिद मक्का में ऐसी 54 छतरियां 6 माह के अंदर लगा दी जाएंगी। इन छतरियों की ऊंचाई 45 मीटर रहेगी। ये छाते 16 टन वजनी होंगे, जिन्हें बनाने के लिए जर्मनी के 25 इंजीनियरों की टीम काम में जुटी हुई है। ये छाते खुलने पर 2400 वर्ग मीटर की जगह को घेर लेंगे। ये छाते 4 लाख नमाज़ियों को धूप से बचाएंगे। यही नहीं, ये छाते बंद भी हो सकेंगे, खासकर ठंड के मौसम में। ताकि लोग धूप का आनंद भी ले सकेंगे।
 
इस देश में बन रही है दुनिया की सबसे बड़ी छतरी, एक साथ बैठ सकेंगे 4 लाख लोग! इस देश में दुनिया की सबसे बड़ी छतरी बनकर तैयार होने वाली है। दुनिया की ये सबसे बड़ी छतरी जब खुलेगी तो इसके नीचे करीब 4 लाख लोग बैठकर धूप से बच सकेंगे।
 
सउदी के किंग अब्दुल्लाह ने अपनी मौत से कुछ समय पहले ही इन छतरियों को लगाने का आदेश दिया था। इसमें 8 छतरियां काफी बड़े साइज की होंगी, तो 54 छोटी छतरियां भी लगाई जाएंगी। सभी छतरियां कुल मिलाकर 19, 200 स्क्वॉयर मीटर की जगह को धूप से बचाएंगे। बता दें कि मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी छतरी चीन में है।
   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »