19 Apr 2024, 15:49:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मरने के लिए शेरों के सामने कूदा...लेकिन शेरों को ही मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2016 12:43PM | Updated Date: May 23 2016 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। लोग खुदकुशी के लिए क्या-क्या तरीके अख्तयार करते है, यह जानकर आप भी चौंक जाओगे। चिली के एक चीड़ियाघर में एक युवक ने खुदकुशी के लिए शेरों के सामने छलांग लगा दी।

सैंटियागो के जू में हुई इस घटना के दौरान जू अथॉरिटी ने शख्स को किसी तरह बचा लिया। फिलहाल, गंभीर घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। हालांकि, युवक को बचाने के चक्कर में दो शेरों को मारना पड़ा।
 

कूद गया था पिंजरे में
सैंटियागो मेट्रोपोलिटन जू के डायरेक्टर अलेक्जेंड्रा मोंटाल्बा ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। उस वक्त जू में विजिटर्स की भीड़ थी। 20 वर्षीय युवक फ्रेंको लुइस अन्य लोगों के साथ चिड़ियाघर में मौजूद था। अचानक उसने अपने कपड़े उतारे और शेरों के बाड़े में कूद गया। इसके बाद चारों तरफ मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। बाड़े में शेर युवक की ओर बढ़े और उसके साथ खेलने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद एक शेर ने उसे मुंह में जकड़ लिया और पटकने लगा। चिड़ियाघर में मौजूद सभी लोग शेर के बाड़े के पास जुट गए। लोगों ने बच्चों की आंखें बंद कर दीं ताकि वह यह वीभत्स हादसा न देखें। इसी बीच चिड़ियाघर के सुरक्षाकर्मी पहुंचे और दो शेरों को गोली मार दी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बड़ी मुश्किल से उसे बचाया गया।
 

इसलिए मारा शेरों को
जू में प्रोटोकॉल के तहत ऐसा किया गया, क्योंकि इंसान की जिंदगी हमारे लिए ज्यादा अहम है। जानकारी के मुताबिक, शेरों के सामने कूदने वाले शख्स के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला है। इस घटना के पहले उस शख्स ने धर्म से जुड़ी बातें कही थी। पुलिस ऐसा करने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »