26 Apr 2024, 04:32:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बिना इजाजत मोबाइल छूने वाली पत्नी को देश से निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2016 2:01PM | Updated Date: May 22 2016 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कोर्ट ने पति की निजता में सेंध लगाने के मामले में एक पत्नी पर 40 हजार डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने महिला को ऐसा करने के लिए देश से निकाल दिए जाने का आदेश दिया है।

दरअसल,यह महिला चोरी-छिपे अपने पति के मोबाइल फोन में तांकझांक किया करती थीं और यह देखा करती थीं कि कहीं उसका पति उसके साथ कोई फरेब तो नहीं कर रहा है।

समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने मोबाइल में बिना उसकी इजाजत के तांकझांक करने को लेकर अपनी पत्नी के खिलाफ एक आदमी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

कोर्ट ने साइबर अपराध कानून के तहत महिला को दोषी पाया। इस कानून के तहत सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ‘दूसरे व्यक्ति की निजता में हस्तक्षेप करना दंडनीय है।

कोर्ट में पहुंचे इस मामले को लेकर, यूएई में रहने वाली इस महिला पर अजमन की एक आपराधिक कोर्ट ने अपने पति की इजाजत के बिना उसके मोबाइल फोन में तांकझांक करने के लिए 1,50,000 दिरहम यानि करीब 40,843 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

वहीं, महिला की अधिवक्ता ने कहा कि उसने अपने पति पर विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाया था। उसने बिना इजाजत पति का मोबाइल फोन छूने और उससे कुछ तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर करने की बात भी कबूली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »