29 Mar 2024, 04:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक मकान से निकले 186 सांप, 40 साल से थे बिल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2016 5:40PM | Updated Date: May 10 2016 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीमपुरखीरी। खीरी जिले के ओयल गांव में रविवार देर रात ऐसी घटना हुई, जो किसी का भी दिल दहला दे। गांव में 40 साल पुराने बने एक मकान में अचानक सांप निकलने शुरू हो गए। एक-दो नहीं, एक-एक कर पूरे 186 सांप निकल आए। उनकी फुंफकार से लोग दहशत में आ गए।

एक तांत्रिक को बुलाया गया, तो उसने बताया कि सांपों का यह कुनबा 40 साल से इसी घर में रह रहा था। अब इस कुनबे के सांप नींद से जाग गए हैं। इनको निकलने का रास्ता दिया जाए। इसके बाद तांत्रिक ने सभी सांप अपने कब्जे में ले लिए और उनको नदी पार छोड़ दिया।

यह हैरतंगेज वाक्या हुआ ओयल के जितेंंद्र मिश्रा के घर। मिश्रा का परिवार रात को सो रहा था तो उनको दीवार के पास कुछ सुगबुगाहट सुनाई दी। देखा तो सांप के दो जोड़े वहां मौजूद थे। घरवालों और आसपास के लोगों ने सांपों को काबू में कर लिया। करीब एक घंटे बाद वैसी ही आवाजें फिर आने लगीं। इस बार फिर कई सांप उसी जगह पर बैठे मिले। पूरे परिवार की नींद उड़ गई। सारी रात घर के बाहर लोग खड़े रहे और सांप एक-एक कर सामने आते गए। सुबह एक तांत्रिक बुलाया गया। उसने उस पुरानी दीवार को खोदवाया तो उसमें कई सांप बाहर निकलने लगे। तांत्रिक ने इस घर से 186 सांप पकड़े। उसने बताया कि ये सांप 40 साल बाद अपने बिलों से बाहर निकले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »