29 Mar 2024, 18:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल लोकेशन का लोगो देता है भगवान के अस्तित्व का प्रमाण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2016 10:48AM | Updated Date: May 2 2016 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैसे तो भगवान को मानने वाला हर इंसान यह मानता है कि वह हर जगह विद्यमान हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने बाकायदा प्रमाण पेश करने का दावा किया है। दरअसल हमारे यहां शदियों से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि भगवान सर्वव्यापी हैं, लेकिन एक स्वामी स्वात्मनंद ने इसका बाकायदा प्रमाण भी पेश किया है। 
 
दरअसल मुंबई के चिन्मय मिशन के आचार्य स्वामी स्वात्मनंद ने भगवान विट्ठल के माथे के तिलक और गूगल लोकेशन के लोगो में समानता ढूंढ निकाली है। स्वामी स्वात्मनंद का कहना है कि भगवान के माथे के चंदन के तिलक का स्वरूप पूरी दुनिया की लोकेशन बताने वाले गूगल लोकेशन के लोगो से मेल खाता है।
 
उन्होंने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें भगवान विट्ठल के माने का तिलक और गूगल लोकेशन समान दिखता है। स्वामी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दोनों की समानता यह दशार्ती है कि जिस तरह भगवान हर जगह मौजूद हैं, उसी तरह गूगल लोकेशन भी, हम कहीं पर भी रहें हमारे साथ रहता है। स्वामी स्वात्मंद ने कहा कि हमें भगवान की तलाश जारी रखनी चाहिए और उनकी मौजूदगी को हमेशा महसूस भी करना चाहिए।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »