18 Apr 2024, 11:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पानी की बूंद की तरह दिखने वाला केक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2016 2:26PM | Updated Date: Apr 25 2016 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। आमतौर पर कई लोगों ने बारिश की बूंदों को चखने की कोशिश की होगी लेकिन न्यूयॉर्क के एक पाकशास्त्री ने अपने भरसक प्रयास से इस कारनामे को सच कर दिखाया है। पाकशास्त्री ने एक ऐसा मिष्ठान (डेजर्ट) तैयार किया है, जो दिखने में बारिश की एक बड़ी बूंद की तरह है। 
इस व्यंजन का नाम ‘रेनड्रॉप’ रखा गया है।
 
पाकशास्त्री डैरन वोंग ने बताया कि इसे मिनरल वॉटर और अगर(जैली जैसा दिखने वाला पदार्थ) से तैयार किया गया है। यह एक प्रकार का केक है, जो पानी की तरह दिखता है। यह केक कैलोरी रहित है। वोंग ने कहा, यह मुझे ‘अ बग्स लाइफ’ फिल्म के एक दृश्य की याद दिलाता है, जिसमें वे पत्तियों से पानी की बूंदें पीते हैं। इसे जेलो की तरह काटा जा सकता है लेकिन यदि इसे कमरे में रख दिया जाए तो यह आधे घंटे में ही पिघल जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »