25 Apr 2024, 10:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पाकिस्तान के जू में मुमताज बेगम, चेहरा इंसान का और शरीर लोमड़ी का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2016 1:03PM | Updated Date: Apr 18 2016 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। इन दिनो मुमताज़ बेगम नाम की एक लड़की की फोटोज सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं, जिसका सिर तो इंसान का है लेकिन धड़ लोमड़ी का है। ये लड़की पाकिस्तान के कराची जू में रहती है जिसे देखने सैकड़ो लोग आते हैं। दरअसल ये कोई चमत्कार नहीं न ही कोई अजूबा है। जू में आधा लोमड़ी और सिर इंसान की तरह दिखने वाली मुमताज़ का किरदार 35 साल के मुराद अली करते हैं। मुराद के मुताबिक, खुद को पिंजरे के अंदर छुपाकर लगभग 12 घंटे तक बैठे रहना पड़ता है।
 
मुमताज बेगम एक खास तरीके के ऐसे बेड में बैठती हैं, जिस पर बस उसका सिर ही दिखता है और बाकी शरीर बेड के अंदर रहता है। इसके अलावा उसके सिर के बगल में एक लोमड़ी की चमड़ी वाला नकली जानवर बैठा रहता है। देखने में ऐसा ही लगता है कि वह औरत गले तक इंसान और बाकी शरीर से लोमड़ी। इतना ही नहीं, वह आते-जाते लोगों से बात कर उनकी किस्मत भी बताती है। मुमताज कई सालों से ये काम कर रही है। 
 
हालांकि मुमताज को पास से देखने के बाद पता सारी सच्चाई पता चलता है। इसके बावजूद उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी होती है। मुमताज को भी अपना ये काम कई सालों से खूब पसंद हैं। उनसे पहले ये काम उनके पिता करते थे जिनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर मुमताज की इन फोटो को खूूब शेयर किया जा रहा है। कुछ लोगों को मुमताज का ये काम पंसद काफी पंसद आ रहा है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पैसों के लिए इस तरह का काफ करना गलत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »