26 Apr 2024, 01:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ममी 1500 साल पुरानी, जूते पहने हैं 21वीं सदी जैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2016 10:41AM | Updated Date: Apr 13 2016 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंगोलिया। मंगोलिया में हाल ही हुई खुदाई में मिली एक ममी ने पुरातत्वविदों को भी चौंका दिया है। दरअसल मंगोलिया के अल्टाई माउटेंन में खुदाई में मिली ममी करीब 1500 साल पुरानी है, लेकिन इस ममी के जूते देखकर ये लगता है कि ये शायद 21वीं सदी की कोई महिला रही होगी। इस ममी को समुद्र तल से 2803 मीटर की ऊंचाई पर खोजा गया है।

खोजकर्ताओं के अनुसार, ये महिला सेंट्रल एशिया की है, जो तुर्कियों द्वारा दफनाए गए तरीके से कपड़े में लिपटी हुई है। रिसर्च टीम के बी. सुखबटार ने बताया कि ये अमीर वर्ग की और महिला की ममी है, क्योंकि ममी एक टॉम्ब से प्राप्त हुई है। 

ममी के साथ मिला सामान
ममी के साथ काठी, लगाम, लकड़ी के बाउल, लोहे की कैटल, पुराने कपड़े प्राप्त हुए हैं। ममी कॉटन के कपड़े में लिपटी हुई है। डिजाइनर बैग, कैप भी उसके पास से मिला है। खोजकर्ता ने बताया कि भेड़ की ऊन के साथ ही ऊंट के खाल की ऊन मिली है। गौरतलब है कि अल्टाई माउटेंन रेंज रूस से सर्बिया, मंगोलिया, कजाकिस्तान, चाइना तक जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »